बरेली: आज दिनांक 19.04.2025 को जनपद बरेली की तहसील फरीदपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने संपूर्ण समाधान दिवस पर उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को गंभीरता से सुना। फरीदपुर तहसील क्षेत्र के फरियादियों की शिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।
जिलाधिकारी द्वारा आदेश दिया गया कि किसी भी फरियादी की शिकायतों पर पुलिस प्रशासन शीघ्र निस्तारण करे। अन्यथा उस पर विधिक कार्यवाही की जाएगी । जिससे लोगों में पुलिस और प्रशासन दोनों का सम्मान हमेशा बना रहे।
इस अवसर क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।


