बरेली, 24 मार्च। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि जीवन मूल्यों में संस्कारों का बड़ा महत्व है। ऐसा ही एक संस्कार है सेवा का भाव। निः स्वार्थ भाव से यथासंभव जरूरतमंद की मदद करना, सेवा करना हमारे संस्कारों की पहचान कराता है। मंत्री जी ने बरेली जनपद की तहसील आँवला एवं गुलेडिया स्थित कैम्प कार्यालय पर जनता दर्शन कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया।
उक्त के उपरांत मंत्री जी ने उपजिलाधिकारी आंवला एवं पुलिस के संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
पशुधन एवं दुग्ध मंत्री ने कैम्प कार्यालय पर जनता की सुनी जन समस्याएं, किया निस्तारण।
Related Articles


