Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली जिलाधिकारी ने 10 से 12 बजे के दौरान जनता दर्शन में सुनी जनसमस्याएं

बरेली, 25 फरवरी। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज प्रत्येक दिवस की भांति कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जन सामान्य की समस्याओं को सुना और सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये। जन समस्याओं को समस्त सम्बंधित अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि आमजन की समस्याओं को सुनकर शत प्रतिशत उनका निराकरण किया जाये।

जनसुनवाई के दौरान कहा कि जमीन से संबंधित समस्या को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान जो भी शिकायतें आ रही है उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय सुनिश्चित कराएं और शिकायतकर्ता निस्तारण से संतुष्ट होना चाहिए।

Related Articles

Recent