बरेली 7। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन कर अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया इस अवसर पर विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए ।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बोलते हुए संस्थान के निदेशक डॉ त्रिवेणी दत्त ने कहा कि आज का दिन बहुत ही अत्यंत महत्वपूर्ण दिवस है क्योकि आज हम समाज में महिलाओं द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों को सम्मान देते है।
संयुक्त निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ रूपसी तिवारी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मुझे गर्व है कि में एक महिला हूँ और आज का दिन हम सभी महिलाओं को सम्मान दिलाता है, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमे डॉ श्रुति के नेतत्व में आई वी आर आई की महिला कर्मचारियों के लिए कार्य संतुलन पर कार्यशाला तथा किसान महिला संवेदीकरण कार्यक्रम लखनपुर भोजीपुरा में , ई-पोस्टर प्रतियोगिता डॉ मदन के नेतृत्व में तथा डॉ मीमांशा के नेतृत्व में फोटोग्राफी प्रतियोगिता, तथा आज डॉ रेखा पाठक, डॉ. श्यामा के लतीफ के नेतृत्व में छात्रों द्वारा स्कीट तथा फेंसी ड्रेस का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर संस्थान की संयुक्त निदेशक केडराड डॉ सोहिनी डे, डॉ सोनल, डॉ गीता चौहान डॉ अश्वथी गोपीनाथन सहित संस्थान की महिलाये छात्र छात्राएँ आदि मौजूद रहे
भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में हुआ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन।
Related Articles


