1. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म ज़ूम को लेकर सरकार ने दी चेतावनी
(गुरुवार को सरकारी संस्थान इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सर्ट-इन) ने एक सलाह जारी करते हुए ज़ूम उत्पादों की कई खामियों को लेकर आगाह किया है. ज़ूम के दो वर्जन में कई खामियां पाई गई हैं।)
2. ईडी ने राणा अयूब के खिलाफ दायर की चार्जशीट
(प्रवर्तन निदेशालय ने पत्रकार राणा अय्यूब के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग विरोध कानून के तहत आरोप पत्र दायर किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से जुटाए गए 2.69 करोड़ रुपये के धन का इस्तेमाल अपने लिए किया और विदेशी योगदान कानून का भी उल्लंघन किया।)
3. डीयू के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईंबाबा और पांच अन्य को किया बरी
बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईंबाबा और पांच अन्य को बरी कर दिया, उनकी अपील की अनुमति दी और 2017 में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली की एक सत्र अदालत द्वारा उन्हें दी गई आजीवन कारावास की सजा को खारिज कर दिया, जिसने उन्हें कथित रूप से दोषी ठहराया था।
4. खाई में गिरा पिकअप चालक समेत 2 की मौत
(उत्तराखंड के थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक पिकअप करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें चालक समेत 2 की मौके पर ही मौत हो गई)
विदेश
1. अमेरिका के उत्तर कैरोलिना में गोलीबारी, एक अधिकारी समेत 5 की मौत
(अमेरिका के उत्तर कैरोलिना में गुरुवार को हुई गोलीबारी की घटना में पाँच लोगों की मौत हो गई है और 2 लोग घायल हुए हैं, समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक मरने वालों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है.)