Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

16 नवंबर न्यूज़ अपडेट – ब्रेकिंग

1. गोदाम में लगी भीषण आग, एक बच्चा झुलसा, फयर बिग्रेड को पहुंचने में हुई देरी

अतरौलिया कस्बा स्थित आरएन ट्रेडर्स के मालिक सर्वेश उर्फ छोटू यादव ने परमेश्वरपुर स्थित सिनेमा हाल के बगल में अपना गोदाम बना रखा है। इस गोदाम में 25 लाख से अधिक का गद्दा भरा हुआ था तो वहीं इसमें आधा दर्जन भर से अधिक लोग रहते भी थे। बुधवार की सुबह में ग्रामीणों ने गोदाम से धुआं उठता देखा। सूचना पर सर्वेश यादव भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उसमें रह रहे लोगों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया और फिर ग्रामीणों ने लाइन काटने के लिए सब स्टेशन को सूचना दिया। पीड़ित दुकानदार सर्वेश के अनुसार अगलगी की इस घटना में उसका 25 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है तो वहीं एक बच्चा झुलस भी गया है।

2. लखनऊ में युवक ने युवती को छत से फेंका, मौत

दुबग्गा के डूडा कालोनी में रहने वाले सूफियान ने मतांतरण का विरोध करने पर परिचित निधि गुप्ता को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। गंभीर अवस्था में निधि को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार रात में निधि के घरवाले सूफियाल के यहां शिकायत करने पहुंचे थे। आरोप है कि काफी दिन से सूफियान निधि को परेशान कर रहा था। आरोपित ने निधि को एक मोबाइल फोन भी दिया था।

3. पराली जलाने से बढ़ रहा प्रदूषण, किसान हो जायें जागरूक 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पराली जलाने की घटनाओं से प्रदेश में बढ़ते प्रदूषण की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए घटनाओं की रोकथाम के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पराली जलाने से होने वाले नुकसान के प्रति किसानों को जागरूक किया जाए। सभी जिलों में ‘पराली दो, खाद लो’ कार्यक्रम को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 16 बायोब्रिकेट और बायोकोल प्लांट स्थापित किए गए हैं। इन प्लांट्स पर भी पराली पहुंचाई जा रही है। कंबाइन हार्वेस्टर में सुपर एसएमएस या फसल अवशेष प्रबंधन कृषि यंत्र को अनिवार्य किया गया है।

4. स्कूल बस चालक ने ऑटो में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे 20 बच्चे

जीयनपुर कोतवाली के नगर पंचायत अजमतगढ़ में नशे में धुत स्कूल बस चालक ने खड़े आटो में टक्कर मार दी। जिससे बस अनियंत्रित होकर पलटते-पलटते बची। बस में सवार लगभग 20 बच्चे बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने बस चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। टक्कर होते ही बस में बैठे बच्चे चीखने चिल्लाने लगे और ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस बस को कोतवाली ले गई। आटो चालक मोहम्मद नोमान निवासी राजीव नगर कस्बा अजमतगढ़ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

5. बिधनू में युवक की गला दबाकर हत्या, जेब में मिला बांदा की क्लिनिक का पर्चा

बिधनू थाने के कमिश्नरेट में जुड़ने के दूसरे दिन ही कोरियां चौकी क्षेत्र के कुमहुपुर- पिपरगवां के बीच सड़क से सौ मीटर दूर ऊसर पर करीब 40 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सड़क से ऊसर तक घसीटने के निशान और घटना स्थल पर पड़े काफी मात्रा में खून से युवक को जबरन लाकर यहीं हत्या करने का अनुमान है। पुलिस को युवक की पैंट की जेब से बांदा स्थित एक क्लीनिक के नाम दवा का पर्चा मिला है। साथ ही घटना स्थल पर काफी खून पड़ा होने से युवक को लाकर यही हत्या करने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस को युवक की पैंट से बांदा मुंसियाना गली स्थित एक आयुर्वेदिक क्लीनिक का पर्चा मिला है। जिसमे मरीज का नाम दिलीप पड़ा हुआ हैं। पुलिस ने अधिकरियों के साथ फारेंसिक टीम को सूचना देकर आसपास लोगों से पूछताछ कर रही है।

 

Related Articles

Recent