Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

17 नवंबर न्यूज़ अपडेट – ब्रेकिंग

1. पुलिस के हत्थे चढ़े छह बदमाश, अपराधियों को भेजा गया जेल

गोरखपुर जिले में अलग- अलग थानों में लूट, अपहरण, चोरी और गैंगस्टर के 6 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सभी पर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। इन अपराधियों के तलाश में पुलिस काफी दिनों से थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह लिफ्ट देने के बहाने राहगिरों को नशीले पाउडर खिलाकर उन्हें बेहोश कर कीमती सामान लेकर भाग जाता था।

2. ट्रक से टकराई सवारियों से भरी गाड़ी, दो की मौत, आठ घायल

फरेंदा से सवारी भरकर महराजगंज के लिए निकली एक मैजिक पकड़ी के पास ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में मैजिक में बैठे दो लोगों की मौत हो गई, वहीं आठ लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरे चौराहे पर भीड़ जुट गई। वहीं इस हृदयविदारक घटना को देखकर एक सेवानिवृत वनकर्मी को ब्रेन हेमरेज हो गया। जिसे उपचार के लिए ले जाते समय मृत्यु हो गई।

3. 100 करोड़ के घोटाले में अथॉरिटी के पूर्व मैनेजर समेत 3 अरेस्ट

गौतमबुद्धनगर के तुस्याना गांव में हुए 100 करोड़ रुपये के भूमि घोटाले में बड़ी कार्रवाई हुई है। इस मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम और ईकोटेक-तीन कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को एसपी सरकार के पूर्व मंत्री और वर्तमान में बीजेपी एमएलसी नरेंद्र भाटी के छोटे भाई ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के तत्कालीन प्रबंधक कैलाश भाटी, अथॉरिटी के क्लर्क कमल सिंह और दीपक भाटी निवासी मकोड़ा को गिरफ्तार किया है। कैलाश भाटी वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण में तैनात हैं।

4. भाई वो मुझे मार डालेगा, फिर खेत में मिली केमिकल से जली महिला की लाश

यूपी के कानपुर देहात में एक महिला को उसके पति ने केमिकल डालकर जला कर हत्या कर दी। खेत में अधजला शव पड़ा मिला। आरोपी फरार है। मंगलपुर को भटैलिनपुरवा गांव में घटना की सूचना पर एएसपी ने फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच कर छानबीन की। बताया जा रहा है कि जगदीशपुर गांव का बलबीर पाल दस वर्ष से झींझक में तीन बच्चों और पत्नी सरला के साथ रहा था। बुधवार को भटैलिनपुरवा गांव के पास खेत में किसानों ने महिला का बुरी तरह से जला शव देखा। घटना की जानकारी पर आस-पास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। अमन ने पुलिस को बताया कि जीजा बलबीर का बहन से विवाद होता रहता था। बहन ने उसे हत्या की आशंका के बारे में भी कहा था। अमन ने आरोप लगाया कि बलबीर पाल और सास फूला देवी ने मिलकर सरला को केमिकल डालकर जलाकर मार डाला है।

5. प्रेमी से मिलवाने के बहाने होटल में ले जाकर किया गैंगरेप

फिरोजाबाद के टूंडला में प्रेमी के जान देने की धमकी पर उससे मिलवाने के बहाने युवती को आगरा ले जाकर प्रेमी के तीन दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसका अश्लील वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी दी। आरोपी युवती को गांव के पास छोड़कर भाग गए। प्रेमी ने भी 20 हजार रुपये ठगते हुए उससे दुष्कर्म किया। युवती ने प्रेमी समेत उसके दोस्तों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सात नवंबर की शाम पांच बजे के करीब प्रेमी का उसके पास फोन आया था। जिसमें उसने टूंडला स्टेशन पर जाकर मरने की बात कही थी। उसके बाद उसका फोन बंद हो गया था। तब घबराकर उसने अपने प्रेमी के दोस्त को कॉल करके घटना से अवगत कराया तो उसने उसे गांव के बाहर मिलने को कहा।

Related Articles

Recent