Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

19 नवंबर न्यूज़ अपडेट – ब्रेकिंग

1. पराली जलाने से रोकने के लिए किसानों को मुफ्त उपकरण दें

पिछली सुनवाई में दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिवों को तलब किया गया था. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने शुक्रवार को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीसरे दौर की बैठक की और उनसे दिल्ली में वायु प्रदूषण को रोकने के तरीकों पर एक विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा।

2. यूपी से बिहार जा रही कार चंदौली में हादसे का शिकार, 2 लोगों की मौत, 4 गंभीर 

बिहार के रहने वाले अजय, सतीश, विनीत, सुरेश, विवेक और रूपेश हर घर जल नल योजना में कार्य करते हैं। शुक्रवार देरात सभी यूपी के जौनपुर से काम खत्म कर कार से बिहार वापस जा रहे थे। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर नवीन मंडी के सामने एक डंपर से कार की टक्कर हो गई। हादसे में सतीश और अजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य चार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया।

3. मध्य प्रदेश के इंदौर में एक शख़्स ने पत्नी को कथित तौर पर धर्म बदलने के लिए किया मजबूर 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, होम्योपैथी के चौथे साल के 32 वर्षीय स्टूडेंट के खिलाफ इंदौर पुलिस ने जबरदस्ती करने और धोखाधड़ी से धर्म बदलने के आरोप में केस दर्ज किया है. खरजाना पुलिस स्टेशन ऑफिसर दिनेश वर्मा ने बताया कि अभियुक्त मुसलमान है और उनकी हिंदू पत्नी ने आरोप लगाया कि शादी के तीन साल बाद जब उनको बेटी हुई उसके बाद से पति का रवैया बदल गया और वो बार-बार धर्म बदलने के लिए दबाव डालने लगा। महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है.

4. ईरान में प्रदर्शनकारियों ने इस्लामिक रिपब्लिक के संस्थापक अयातुल्लाह रुहोल्ला खोमैनी के घर को लगाई आग 

ईरान में प्रदर्शनकारियों ने इस्लामिक रिपब्लिक के संस्थापक अयातुल्लाह रुहोल्ला खोमैनी के पुश्तैनी घर को आग लगा दी. सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही तस्वीरों में साफ़ देखा जा सकता है कि खोमैन शहर में स्थित इस बिल्डिंग के एक हिस्से में आग लगाई जा रही है. समाचार एजेंसियों ने वीडियो की लोकेशन की पुष्टि की है, हालांकि क्षेत्रीय प्रशासन ने किसी भी तरह के हमले से इनकार किया है. कहा जाता है कि अयातुल्लाह खोमैनी इसी घर में पैदा हुए थे और अब इसे म्यूज़ियम में तब्दील कर दिया गया है.

5. 2011 के राजस्थान मर्डर केस में 30 को आजीवन कारावास

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को 2011 के फूल मोहम्मद हत्याकांड में 30 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा जांच किए गए मामले की सुनवाई करते हुए बुधवार को पूर्व पुलिस उपाधीक्षक महेंद्र सिंह सहित 30 लोगों को दोषी ठहराया था और 49 को बरी कर दिया था।

Related Articles

Recent