Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

20 अक्टूबर न्यूज़ अपडेट : ब्रेकिंग

देश

1. एटा में मिट्टी की ढांग गिरने से तीन बच्चों की मौत

एटा में नयागांव क्षेत्र के फकीरपुरा गांव में मिट्टी की ढांग गिरने से वहां खेल रहे 3 बच्चों की मौत हो गई, जिससे गांव में कोहराम मच गया, घटना की जानकारी मिलने पर एटा के एएसपी घटना स्थल पर पहुंचे।

2. ज़हरीली कैमिकल वाली शराब पीने से 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर 

मीरगंज के मौहल्ला मालीपुरा में ज़हरीली शराब पीने से तीन युवकों की हालत गंभीर हो गई, पुलिस की मदद से उन्हें सीएचसी ले जाया गया। रामेन्द्र को राजश्री रेफर किया गया और उसने इलाज की दौरान दम तोड़ दिया, वेदराम और भूपकिशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

3. हॉस्टल में छात्रों के जबरदस्ती बाल काटने के बाद, उन्हें डंडे से पीटा 

उत्तराखंड के चम्पावत में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में हॉस्टल के वार्डन ने वहां के छात्रों के जबरदस्ती बाल काट दिए और उनकी बुरी तरह पिटाई भी की, इस मामले की शिकायत छात्रों ने पुलिस की और विद्यालय के प्रिंसिपल ने वार्डन को निलंबित कर दिया है।

4. भारतीय सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई जवान घायल 

पीलीभीत में भारतीय सेना वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें कई जवान घायल हुए हैं। चंपावत से जवानों को लेकर लखनऊ जा रही थी बस, उसमें एक दर्जन से अधिक जवान सवार थे।

5. मुरैना में एक अवैध फैक्ट्री में लगी आग, कई लोग हुए हादसे का शिकार 

मध्य प्रदेश के मुरैना की एक अवैध फैक्टरी में विस्फोट हुआ, जिसमें कई लोग हादसे का शिकार हुए हैं इस हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है और करीब 7 लोग घायल बताये जा रहे हैं।

6. ब्रिटिश काल से चली आ रही पटवारी पुलिस व्यवस्था उत्तराखंड में होगी खत्म 

अंकिता भंडारी हत्या के बाद सुप्रीम कोर्ट में अर्ज़ी दायर कर के उत्तराखंड में 150 साल पुरानी पुलिस पटवारी व्यवस्था को ख़त्म किए जाने की मांग की थी। इसी अर्ज़ी पर उत्तराखंड के डिप्टी एडवोकेट जनरल जतिंदर कुमार सेठी ने शीर्ष न्यायालय में जवाब दायर किया है।

7. अवैध रूप से जमा की गई आतिशबाजी पर कार्यवाही 

उत्तर प्रदेश के बरेली में प्रशासन को अवैध रूप से आतिशबाज़ी के भंडारण की शिकायत मिलने के बाद विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।निर्धारित स्थान से अलग गोदाम बना लिए, अपने घरों में आतिशबाजी को स्टोर कर रखा था जिसको पुलिस ने बरामद कर लिया है।

विदेश

1. जकार्ता के इस्लामिक सेंटर की मस्जिद में लगी आग

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता की सबसे बड़ी मस्जिद में भीषण आग लगने से मस्जिद का गुम्बद गिर गया। जकार्ता मीडिया के अनुसार ये हादसा जामी मस्जिद में बुधवार को हुआ जब मस्जिद में मरम्मत का काम चल रहा था

2. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 83.06 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर

विशेषज्ञों का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रूपये के अवमूल्यन से महंगाई में इजाफा होने की सम्भावना है जिससे रोज मर्रा की चीजें भी महंगी होने की आशंका है, इसका ख़ास असर धनतेरस और दिवाली के बाजार में भी देखने को मिलेंगी।

updating….

Related Articles

Recent