Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

28 अक्टूबर न्यूज़ अपडेट : ब्रेकिंग

1.एलोन मस्क होंगे अब ट्विटर के प्रभारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलोन मस्क ने ट्विटर पर अपना अधिग्रहण पूरा कर लिया है और अदालत द्वारा लगाई गई समय सीमा समाप्त होने से कुछ घंटे पहले कई शीर्ष अधिकारियों को निकाल दिया है, अमेरिकी मीडिया ने बताया कि ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल और सीएफओ नेड सेगल ने कंपनी छोड़ दी है, एलोन मस्क अब संचालन के प्रभारी हैं। सीएनबीसी ने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि वे दोनों वापस नहीं आएंगे, वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, कानूनी नीति, ट्रस्ट और सुरक्षा के प्रमुख विजया गड्डे को भी निकाल दिया गया था, जिन्होंने ट्रम्प के खाते पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया था। 51 वर्षीय अरबपति के पास नवंबर में परीक्षण का सामना करने वाले अपने $ 44 बिलियन के अधिग्रहण सौदे या जोखिम को पूरा करने के लिए 28 अक्टूबर तक का समय था।

2. राज्यों के गृहमंत्रियों के साथ सुरक्षा पर चर्चा कर रही भारत सरकार 

भारत सरकार राज्यों के गृहमंत्रियों के साथ चिंतिन शिवर में आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन कर रही है. हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित इस शिविर में देश के सभी राज्यों के गृहमंत्रियों ने हिस्सा लिया है. गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि साइबर अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और दूसरी चुनौतियों को रोकने के लिए राज्यों के गृह विभागों को केंद्र के साथ मिलकर काम करना होगा. शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिविर को संबोधित किया और फेक न्यूज़ को लेकर चिंता ज़ाहिर की है. पीएम ने कहा कि किसी भी सूचना को वैरिफ़ाई किए बिना आगे नहीं बढ़ाना है. इसको लेकर हमें लोगों को जागरुक करना होगा.

3. बांदा फतेहपुर हाईवे पर बाइक सवार युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल 

बांदा फतेहपुर मार्ग पर भुजरख मोड़ के पास बाइक सवार तीन युवकों को सामने से ट्रक ने टक्कर मार दी। दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। तिंदवारी कस्बा के प्रेम नगर निवासी श्रीपाल उर्फ कैरा का पुत्र 18 वर्षीय रितिक, गांधीनगर निवासी उमेश गिरी का पुत्र रवि व श्रीनगर निवासी अंशू बाइक से फतेहपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में भुजरख मोड़ के पास सुबह सामने से आए वाहन ने टक्कर मार दी। रितिक और रवि की मौके पर मौत हो गई। अंशू को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

4. आजम खां पर दर्ज हुआ था भड़काऊ भाषण केस

समाजवादी पार्टी के संस्थापकों में से एक और पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां अपने तीखे भाषणों में लम्बे समय से चर्चा में हैं। लोकसभा में भी मर्यादा लांघने वाले आजम खां के खिलाफ उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रहते 2017 में पहला केस दर्ज किया गया है। वह केस भी भड़काऊ भाषण का ही था। इसके बाद तो इनके खिलाफ मुकदमों की लाइन ही लगती गई। आजम खां के खिलाफ कुल 93 केस दर्ज हैं और एक में गुरुवार को उनको सजा सुनाई गई है। जिससे कि उनकी विधानसभा की सदस्यता तक जाने का खतरा हो गया है।

 

Related Articles

Recent