2020 के पालघर मामले की ही तरह महाराष्ट्र के सांगली में हिंदू साधुओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. महाराष्ट्र के सांगली में उत्तर प्रदेश के चार साधुओं की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में लोगों को साधुओं की धुनाई करते हुए देखा जा सकता है. (Saints Thrashed Child Lifters)
शुरुआती जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कुछ साधु महाराष्ट्र में पंढरपुर दर्शन के लिए जा रहे थे. जब वे सांगली से गुजर रहे थे तो स्थानीय लोगों ने बच्चा चोर मानकर उनकी पिटाई कर दी.
सांगली के एसपी दीक्षित गेडाम ने कहा है कि “फिलहाल पुलिस को इस सम्बन्ध में औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की की जांच में जुट गयी है. हमें कोई शिकायत या औपचारिक रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन वायरल वीडियो और तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं. इस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.”
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में साधुओं से मारपीट का मामला साल 2020 में भी सामने आया था. जब पालघर के गढ़चिंचले गांव में तीन साधुओं को रोकने के बाद चोर होने के शक में गाड़ी से उतारकर बुरी तरह पीटकर उनकी हत्या कर दी गयी थी. ये तीनों किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सूरत जा रहे थे. (Saints Thrashed Child Lifters)


