Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

लखनऊ: योगी सरकार में तबादला प्रक्रिया जारी 33 आई ए एस का ट्रांसफर

लखनऊ :  योगी सरकार ने एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस जारी है। कार्मिक एवं नियुक्ति विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश में 33 आईएएस अधिकारियों का तबादले की सूची जारी की है। जिसमें कई जिलों में DM बदल दिए गए हैं।  वहीं, कई सालों से जिलाधिकारी और उसके बाद वाराणसी के मंडल आयुक्त के तौर पर तैनात रहे कौशल राज शर्मा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सचिव नियुक्त किया गया है। तबादले के आदेश 21 अप्रैल 2025 को देर रात जारी किए गए और और अधिकारियों को तत्काल नए पदों की जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने करीब 7 साल बाद अपने सूचना निदेशक को भी बदल दिया है। आईएएस विशाल सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार का नया सूचना निदेशक नियुक्त किया गया है। वर्तमान निदेशक शिशिर सिंह को सीईओ, खादी बोर्ड और विशेष सचिव, MSME के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इस बदलाव में कई जिलों के जिलाधिकारियों (DM) और वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया गया है।  आईएएस नवनीत चहल को विशेष सचिव, मुख्यमंत्री के पद पर नियुक्ति दी गई है. आईएएस अमित गुप्ता को प्रमुख सचिव, परिवहन के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वाराणसी के डीएम को मिला प्रमोशन  वाराणसी के डीएम आईएएस राजलिंगम को मंडलायुक्त के पद पर पदोन्नत किया गया है।  इनके स्थान पर आईएएस सत्येंद्र कुमार को वाराणसी का नया DM नियुक्त किया गया है।  लंबे समय तक वाराणसी में DM रहे आईएएस कौशल राज शर्मा को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

बरेली आईएएस अविनाश सिंह को बरेली का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। भदोही आईएएस शैलेष कुमार भदोही के नए DM होंगे। कुशीनगर आईएएस महेंद्र सिंह तंवर को कुशीनगर का DM नियुक्त किया गया है। झांसी महोबा के डीएम मृदुल चौधरी को झांसी की जिम्मेदारी दी गई है। गाजीपुर झांसी में रहे डीएम अविनाश कुमार गाजीपुर के डीएम बनाए गए हैं। अविनाश कुमार काफी समय से झांसी में पोस्टेड थे।

Related Articles

Recent