Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव विकास बाबू ने तानाशाही के खिलाफ़ आन्दोलन का आह्वान किया

बरेली: बरेली की तहसील बहेड़ी के ग्राम भोना में ताहिर प्रधान के नेतृत्व में भीम आर्मी द्वारा एक विशाल बहुजन भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव विकास बाबू एडवोकेट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और सभा को संबोधित किया। सम्मेलन में दलित, मुस्लिम और सिख समुदाय के सैकड़ों लोग एकजुट हुए।

 

विकास बाबू ने अपने संबोधन में देश में चल रही तानाशाही के खिलाफ मुखर होकर विरोध करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों से भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी से जुड़कर संगठन को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह को “किंग मेकर” बताते हुए कहा कि संगठन ने नगीना से भाई चंद्रशेखर आजाद को सांसद बनाया है और जल्द ही उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री भी भीम आर्मी से होगा।

सम्मेलन के दौरान अंग्रेज सिंह को तहसील उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल वाल्मिकी, जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम, दुर्वेश अली अंसारी, जिला महासचिव रूपकिशोर प्रजापति, शाहिद, वार्ड 10 से प्रत्याशी जावेद, तहसील अध्यक्ष सुनील आजाद, सुरेंद्र सागर, गुलाब, यूसुफ, जीचेंद्र, फहीम, रेहान, गुलाम बक्श, मोहम्मद हनीफ, सतनाम सिंह, बलजीत सिंह, जनसंत सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

सम्मेलन में सामाजिक एकता और बहुजन समाज के उत्थान के लिए संगठन के प्रयासों पर भी चर्चा हुई। यह आयोजन क्षेत्र में भीम आर्मी की सक्रियता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Recent