बरेली: कैंट विधानसभा प्रभारी अनुराग सिंह पटेल का बरेली आगमन हुआ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अनीस बेग और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने कैंट विधानसभा प्रभारी अनुराग सिंह पटेल का भव्य स्वागत किया ! इस पर कैंट विधानसभा प्रभारी अनुराग सिंह पटेल ने आभार व्यक्त करते हुए सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व सदस्यों से ये वादा किया कि हम लोग आपको कैंट विधानसभा बरेली जीता कर देंगे !

कैंट विधान सभा प्रभारी ने सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि हमे सभी बूथों पर जमीनी स्तर पर जाकर ज्यादा से ज्यादा काम करना है l और सभी कार्यकर्ता को जनता की सभी समस्या को ध्यान में रखकर उनके समाधान पर काम करना हैं। और 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ लाना है। इस कार्यक्रम में स्मिता यादव,शमीम सुलतानी ,दीपक शर्मा , राजेश मौर्य, राजेश्वरी यादव, जाहिर अहमद ,नसीर अली, सुनील सागर ,वीना गौतम , रणवीर सिंह,आदि लोग उपस्थित रहे।


