Indus News TV Live

Monday, March 9, 2026
spot_img

बरेली: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरटीसी प्रशिक्षण के लिए आने वाले अभ्यर्थियों की तैयारी के लिए अधिकारियों के साथ की बैठक

बरेली: आज दिनांक 28.05.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) में प्रशिक्षण हेतु आने वाले अभ्यर्थियों के लिए की गई तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, पुलिस अधीक्षक उत्तरी, पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम, और क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय उपस्थित रहे।

गोष्ठी के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, बरेली में रिक्रूट आरक्षियों के लिए आवासीय व्यवस्था, क्लासरूम, स्नानागार, शौचालय, मनोरंजन कक्ष, और आरटीसी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रिक्रूट आरक्षियों के लिए उपलब्ध करायी जाने वाली निम्नलिखित सुविधाओं की समीक्षा की गई:

* रिक्रूट आरक्षियों के लिए दो अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब बनायी जायेगी।

* रिक्रूट आरक्षियों को बेहतर अध्ययन सामग्री और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए लाइब्रेरी बनायी जायेगी।

* एक आधुनिक कैन्टीन बनायी जायेगी, जिसका संचालन महिलाओं द्वारा किया जायेगा।

* रिक्रूट आरक्षियों को स्वच्छ, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए मैस का आधुनिकीकरण किया जायेगा।

* आरटीसी के सभी क्लासरूम में इंटरेक्टिव बोर्ड की व्यवस्था की जाएगी ताकि प्रशिक्षण प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जा सके।

* प्रशिक्षण केंद्र में एक केंद्रीकृत कंट्रोल रूम बनाया जायेगा, जो प्रशिक्षण और अन्य गतिविधियों की निगरानी में सहायक होगा।

Related Articles

Recent