Indus News TV Live

Friday, October 16, 2026
spot_img

बरेली: भा कि यू (चढूनी) के जिला अध्यक्ष ने हरिद्वार में होने वाली राष्ट्रीय पंचायत को लेकर मंडल अध्यक्ष से की मुलाकात 

बरेली: भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला अध्यक्ष केशव सोलंकी अपने सहयोगी साथी जिला संगठन मंत्री सज्जाद अख्तर जैदी साहब व जिला उपाध्यक्ष छेदालाल वर्मा जी के साथ मंडल अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव मंडल उपाध्यक्ष राजाराम यादव से मुलाकात कि व आगामी हरिद्वार मे होने वाली राष्ट्रीय पंचायत लेकर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श हुआ !

किसानो के हित के लिए भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) हमेशा योगदान देतीं रहेगी और किसानों के सम्मान में खड़ी रहेगी!

उसके बाद भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला अध्यक्ष द्वारा फरीदपुर टोल के प्रोजेक्ट हेड श्री कैलाश बैसला जी से मुलाकात कर संगठन कि गाडियो को निरंतर निकलने हेतु कहा गया !

साथ ही यह भी बताया कि जिन गाडियो पर भारतीय किसान यूनियन चढूनी कि पट्टी, झंडा व परिचय पत्र हो वही गाडिया मेसेज करने पर निकाले फरीदपुर टोल के प्रोजेक्ट हेड का रवैया ठीक था संगठन कि गाड़ी को अपने टोल से निरंतर निकालने पर सहमति दी उसके बाद मंडल उपाध्यक्ष श्याम माथुर जी से भी शिष्टाचार भेंट हुई !

Related Articles

Recent