Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू से गोदकर हत्या, अस्पताल में तोड़ा दम

बरेली: शहर के बारादरी क्षेत्र स्थित काकर टोला में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। भटयारों वाली मस्जिद के पास पुरानी रंजिश के चलते एक युवक, गुड्डू, पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया गया। हमलावरों ने युवक के सीने को चाकू से कई बार गोदा, जिससे मौके पर ही उसकी हालत गंभीर हो गई।

स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत खुसलोक हॉस्पिटल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने अधिक खून बह जाने के कारण उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक गुड्डू के परिजनों ने हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि एक साल पहले ईद-मिलाद-उन-नबी के जुलूस के दौरान मोहल्ले में विवाद हुआ था, जिसमें फरमान, उसके पिता और भाई जैनुअल से गुड्डू की रंजिश चल रही थी।

परिजनों के अनुसार, शनिवार को इन्हीं तीनों ने मिलकर गुड्डू पर जानलेवा हमला किया। उनका दावा है कि घटनास्थल से एक चाकू भी बरामद हुआ है, जो संभवतः वारदात में इस्तेमाल किया गया

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी फरमान, उसके पिता और भाई की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Recent