बरेली: भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला मीडिया प्रभारी बने मनोज कुमार मौर्य
बरेली: दिनांक 17/06/2025/ को भारतीय किसान यूनियन चढूनी कि एक बैठक बरेली शहर अध्यक्ष महमूद हुसैन खान साहब के निवास स्थान पर संपन्न हुई, बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार और किसान के हितों के लिए बात हुई!
बैठक मे जिलाध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी ने पत्रकार व मिडिया से बात करते हुए बताया कि बैठक मे हरिद्वार पंचायत को लेकर जरुरी दिशानिर्देश देने के बाद संगठन विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी ने बरेली जिला मिडिया प्रभारी के पद पर मनोज कुमार मौर्य को व शहर मीडिया प्रभारी शहर महामंत्री व अन्य सदस्यो को नियुक्ती पत्र देकर किसानों के हित मे कार्य करने की बात की और उनके लिए तत्पर रहने के लिए सलाह दी!
जिलाध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी ने सभी नवनियुक्त सदस्यो को बधाई देते हुए बताया कि बरेली मे भारतीय किसान यूनियन चढूनी परिवार निरंतर बढ़ रहा है बहुत जल्द संगठन गाँव गाँव तक अपने सदस्य नियुक्त करेगा व गरीब मजदूर वर्ग कि समस्याओ को गंभीरतापूर्वक उठाता रहेगा आज बैठक मे जिला महासचिव प्रकाश चंद्र पंकज, जिला संगठन मंत्री सज्जाद अख्तर जैदी, जिला उपाध्यक्ष छेदालाल वर्मा, शहर अध्यक्ष महमूद हुसैन खान, तहसील महासचिव हिमांशु गंगवार, नमन वशिष्ठ ,पंकज कुमार ,नितिन गंगवार, इरशाद शानू सहित अन्य तमाम किसान मौजूद रहे!