बरेली: उत्तर प्रदेश पुलिस और भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप में संचालित Student Police Experiental Learning (SPEL) का द्वितीय चरण दिनांक 02.12.2024 से प्रारम्भ हुआ था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और आम-जनमानस के बीच बेहतर समझ और विश्वास को बढ़ावा देना है। SPEL कार्यक्रम के द्वितीय चरण की प्रगति की समीक्षा हेतु नियम एवं ग्रन्थ मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भ्रमण कार्यक्रम एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित और पुरस्कृत किये जाने हेतु निर्देश प्रदत्त किये गये थे।
SPEL कार्यक्रम के द्वितीय चरण की अवधि 2024-25 में पूरे उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में बरेली के जनपदीय नोडल पुलिस अधिकारी मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक नगर जनपद बरेली द्वारा छठां स्थान , थाना स्तरीय नोडल/प्रशिक्षक में बरेली के निरीक्षक लव सिरोही द्वारा प्रथम स्थान एवं उत्कृष्ट प्रोजक्ट रिपोर्ट लेखन करने वाले छात्र/छात्राओं में स्वर्णाक्षी गुप्ता एल.एल.बी, बरेली कॉलेज बरेली, एन.एस.एस. वालन्टियर जनपद बरेली द्वारा चतुर्थ स्थान प्राप्त किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा पुलिस कार्यालय, बरेली में स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरियेंशियल लर्निंग (SPEL) कार्यक्रम के द्वितीय चरण में *उत्कृष्ट प्रदर्शन* करने वाले *पुलिस अधिकारी/कर्मचारी 1. मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक नगर बरेली 2. लव सिरोही, निरीक्षक थाना कोतवाली एवं 3. छात्रा स्वर्णाक्षी गुप्ता, बरेली कॉलेज, बरेली* को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, नियम एवं ग्रंथ, उत्तर प्रदेश से जारी *प्रशस्ति पत्र* को प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने सम्मानित पुलिस अधिकारियों और छात्रा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी से इस तरह के नवाचारपूर्ण कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी और समाज सेवा के प्रति समर्पण बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान सुश्री अंशिका वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, जनपद बरेली, मोहम्मद अकमल खान, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, जनपद बरेली भी मौजूद रहें।


