Indus News TV Live

Sunday, March 8, 2026
spot_img

बरेली: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले, 125 बरेली कैंट विधानसभा सीट से सपा के टिकट के प्रबल दावेदार सपा नेता डॉ.अनीस बेग

बरेली: 125 बरेली कैंट विधानसभा सीट से सपा के टिकट के प्रबल दावेदार समाजवादी पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष और वरिष्ठ सपा नेता डॉ. अनीस बेग ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की।

यह मुलाकात दोनों नेताओं की बहुत शानदार बताई जा रही है। बताया जाता है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डॉ. अनीस बेग के साथ लंबी चर्चा की जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव और  2027 मे होने वाले चुनाव पर गहरी चर्चा हुई!

साथ ही डॉक्टर अनीस बेग ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष आगामी विधानसभा चुनाव में बरेली कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर की। इस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सकारात्मक रुख रहा!

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद बरेली कैंट विधानसभा सीट से टिकट के प्रबल दावेदार डॉ. अनीस बेग ने बताया कि उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को बरेली में अपनी ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी और कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की।

डॉ. अनीस बेग ने कहा कि निश्चित तौर पर आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रदेश भर में पूर्ण बहुमत से जीतेगी और अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ उनकी मुलाकात बेहद शानदार रही और उन्होंने आगामी चुनाव में पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलाने का संकल्प लिया। हालांकि, लंबी बातों में दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई, इस संबंध में डॉ. अनीस बेग ने कोई जानकारी नहीं दी है, डॉ. अनीस बेग अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ अखिलेश यादव से मिले थे।

अंत में सपा नेता अनीस बेग ने कहा कि विधानसभा चुनाव को अब डेढ़ साल का ही वक्त रह गया है, समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ 2027 में आ रही हैं!

Related Articles

Recent