Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: डीएम और एसएसपी ने मुहर्रम के दृष्टिगत ताजियादारों के साथ रविन्द्रालय में कि बैठक, पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में किया पैदल भ्रमण

बरेलीः मुहर्रम को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने हेतु आज दिनांक 25 जून 2025 को जिलाधिकारी, बरेली अविनाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अनुराग आर्य की अध्यक्षता में ताजियादारों, शांति समिति के सदस्यों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन पुलिस लाइन स्थित रविन्द्रालय में किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी/उत्तरी/यातायात, समस्त क्षेत्राधिकारीगण व प्रशासन के अधिकारीगण के साथ सभी थानों से पीस कमेटी के 02-02 सदस्यों, प्रमुख तजियादारों एवं समस्त थानों से आये निरीक्षक /उपनिरीक्षकगण मौजूद रहे।

बैठक में सख्त निर्देश जारी किए गए:

• शांति एवं सौहार्द बनाए रखें

• जुलूस मार्ग

• ड्रोन और सीसीटीवी निगरानी

• नई परंपराओं से बचें

• सहयोग और समन्वय

• सोशल मीडिया पर निगरानी

• मानक के अनुसार ऊचाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे मुहर्रम को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं एवं आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और सक्रिय है। किसी भी असामाजिक व अवांछनीय तत्वों के विरूद्ध जीरो टोलरेन्स की नीति का पालन करते हुये प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी और किसी भी अवांछनीय तत्वों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

तत्पश्चात जिलाधिकारी अविनाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अनुराग आर्य द्वारा पुलिस /प्रशासनिक अधिकारियों तथा भारी पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। रूट मार्च के दौरान आमजनमानस से त्योहारों/पर्व पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

पैदल भ्रमण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, नगर आयुक्त बरेली, एडीएम सिटी, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम, क्षेत्राधिकारी हाइवे, क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय , क्षेत्राधिकारी एलआईयू तथा थानों का पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

 

 

Related Articles

Recent