Indus News TV Live

Sunday, April 26, 2026
spot_img

बरेली: मोहर्रम के पहले दिन सपा नेता डॉ. अनीस वेग ने KGN एसोसिएशन के जानिब से किया शर्बत वितरण

बरेली: मुहर्रम के पहले दिन डॉ. अनीस बेग द्वारा KGN एसोसिएशन के तहत मोहब्बत का शरबत वितरण का आयोजन किया गया। इस आयोजन में गर्मी के मौसम में राहगीरों को शरबत पिलाकर गर्मी से राहत प्रदान की गई। डॉ. अनीस बेग ने इस आयोजन के माध्यम से मोहब्बत और एकता का संदेश दिया, जिसमें उन्होंने सभी धर्मों के लोगों को मिलजुल कर प्यार और मोहब्बत के साथ रहने का आह्वान किया।

इस मौके पर डॉ शाहवेज,डॉ आसिफ,डॉ चांद मोहम्मद,डॉ अंसार अंसारी ,डॉ शाहिद नियाज़ी,डॉ जी एम राजा,डॉ नायब अली अंसारी,डॉ अख्तर अंसारी,डॉ मोहम्मद आलम,डॉ ए आर अंसारी आदि लोगो का सहयोग रहा का सहयोग रहा, जो समुदाय की एकता और सहयोग की भावना को दर्शाता है। यह आयोजन सामाजिक सौहार्द और प्रेम की भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

KGN एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य गरीब की मदद करना है और समाज में गरीब लोगों के लिए सर्दियों में कंबल वितरण औऱ उनको खाने की वस्तुएं मुहैया कराना है!

KGN एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि आज मुहर्रम के पहले दिन जुमे की नमाज के बाद शरबत का वितरण किया और ये कार्यक्रम अभी लगातार चलने वाला हैं. जिससे हर व्यक्ती को गर्मी में राहत मिल सके, और समाज में भाइचारे का संदेश हर व्यक्ती को मिले जिससे सबका भाईचारा बना रहे!

 

Related Articles

Recent