बरेली: आज इंडियन रेलवे इम्प्लाईज फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी कमेटी के सदस्यों की एक बेहद महत्वपूर्ण मीटिंग हुई, जिसमें सर्वसम्मति से श्री अखिलेश पाण्डेय , केंद्रीय अध्यक्ष, एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस, पूर्वोत्तर रेलवे (NER) जोन को इंडियन रेलवे इम्प्लाईज फेडरेशन का राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया।
मीटिंग में सर्वसम्मति से मनोज पाण्डेय, नरसिंह कुमार, राजेंद्र पाल, कमल उसरी को भ्रष्टाचार एवं संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के कारण इंडियन रेलवे इम्प्लाईज फेडरेशन से निष्कासित करने का सख्त फैसला भी लिया गया।
अखिलेश पाण्डेय जी को मनोज पाण्डेय की जगह राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
मीटिंग में महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव, (इंडियन रेलवे इम्प्लाईज फेडरेशन) सर्वजीत सिंह, ने कहा कि फेडरेशन में भ्रष्टाचार एवं अनुशासनहीनता के लिए कोई जगह नहीं है। फेडरेशन अपने संविधान तथा रेल कर्मचारी के हितों के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध है और रहेगी। कर्मचारियों के साथ गद्दारी, धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार करने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जुमेरदीन, संगठन सचिव, इंडियन रेलवे इम्प्लाईज फेडरेशन ने कहा कि हम किसी साथी को संगठन से बाहर नहीं करना चाहते परंतु कर्मचारियों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। इसलिए फेडरेशन ने जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने की बजाय संविधान के अनुसार कार्यकारिणी कमेटी की राय के मुताबिक उपरोक्त चारों नेताओं को 31 मई 2025 को कारण बताओं नोटिस जारी किया था। उनके द्वारा नोटिस का कोई जवाब न दिए जाने तथा संगठन विरोधी कार्य जारी रखने के बाद फेडरेशन की कार्यकारिणी की मीटिंग में चार लोगों को संगठन से निष्कासित करने का सख्त निर्णय लेना पड़ा।
सर्वजीत सिंह एवं जुमेरदीन ने इंडियन रेलवे इम्प्लाईज फेडरेशन की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से फैसला लेने पर सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा भारतीय रेलवे इस समय गंभीर संकट के दौर से गुजर रही है। इंडियन रेलवे इम्प्लाईज फेडरेशन केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी, देश विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष का परचम बुलंद रखेगा। उन्होंने देश की सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 9 जुलाई 2025 को होने वाली देशव्यापी आम हड़ताल का पुरजोर समर्थन करते हुए सभी जोन के साथियों को विरोध प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने तथा आम हड़ताल का समर्थन करने का आह्वान भी किया। अखिलेश पाण्डेय को सभी जोन एवं रेलवे बोर्ड में परिवाद निस्तारण हेतु बोर्ड स्तर पर अधिकृत प्रतिनिधित्व प्रदान किया है।
उपरोक्त समाचार से पूर्वोत्तर रेलवे ही नही अपितु उत्तर रेलवे, पूर्व मध्य रेल, उत्तर मध्य रेल , पूर्वोत्तर सीमांत एवं पूर्व रेल के समस्त कर्मचारियों में उल्लास का माहौल है। संघ एवं महासंघों के बीच श्री पाण्डेय उत्तर भारत मे युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय और पुरानी पेंशन योजना की लड़ाई के लिए प्रमुखता से जाने जाते है। बहुत सारे कर्मचारियों ने श्री पाण्डेय के मनोनयन पर उनसे मिलकर हर्ष व्यक्त किया एवं भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।
इस कार्यक्रम मे अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, रवि सेन, कृष्ण कुमार, मनीष हरिनंदन, नरेंद्र पाल, मृत्युंजय कुमार, संदीप तिवारी, उमेद सिंह, किसानू भट्टाचार्य, पीके महापात्रा, प्रदीप यादव, मनोज राय, सुशील कुमार, सुभाष बागची, रतन चंद, हरकेश कुमार, आलोक कुमार आदि


