Indus News TV Live

Sunday, April 26, 2026
spot_img

बरेली: किसान एकता संघ ने बिजली विभाग में दिया धरना, कार्यवाही न होने पर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

बरेली: किसान एकता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जोगी नवादा अधिशासी अभियंता से रामपुर गार्डन स्थित कार्यालय में मुलाकात की और किसान एकता संघ के पदाधिकारी के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा अनुचित कार्रवाई किए जाने के विरोध में मांग पत्र सौंपा। इससे पूर्व किसान एकता संघ के पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए कार्यालय पहुंचे, जहां अधिशासी अभियंता अनुपस्थित थे, जिससे किसान नेता डॉ. रवि नागर नाराज हो गए और वहीं कार्यालय गेट पर धरने पर बैठ गए।

 

किसान एकता संघ ने मांग की है कि जारी आरसी पर तुरंत रोक लगाई जाए और जांच कर न्यायपूर्ण कार्रवाई की जाए। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो वे पीड़ित किसान को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

 

किसान एकता संघ के पदाधिकारियों ने धरना दिया और नारेबाजी की। इसके बाद एसडीओ और अधिशासी अभियंता ने धरना दे रहे किसान नेता डॉ. रवि नागर से मुलाकात की और खेद व्यक्त किया। किसान नेता ने मांग पत्र सौंपा और अपनी मांगें दोहराईं।

 

किसान एकता संघ के प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय सचिव यज्ञ प्रकाश गंगवार, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा पंडित राजेश शर्मा, प्रदेश महासचिव डॉ. हरिओम राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामपाल गुर्जर और अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

Related Articles

Recent