Indus News TV Live

Friday, August 7, 2026
spot_img

बरेली: सपा नेता डॉ. अनीस वेग और पीडीए ने किया कैंट विधानसभा में कांवड़ियों का स्वागत कर कराया जलपान

बरेली: सावन माह के पावन अवसर पर डॉ. अनीस वेग ने (PDA) की ओर से कैंट विधानसभा क्षेत्र में कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। डॉ. अनीस वेग के नेतृत्व में कांवड़ियों के लिए फल और जलपान की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

 

कार्यक्रम में पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का सम्मान किया गया। डॉ. अनीस वेग ने कहा कि यह सेवा कार्य हमारी सामाजिक एकता और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है। उन्होंने सभी से अपील की कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को सहयोग करें और शांति एवं अनुशासन बनाए रखें।

 

PDA के कार्यकर्ताओं ने भी पूरे जोश और श्रद्धा से इस सेवा कार्य में भाग लिया। इस कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, महानगर उपाध्यक्ष प्रभारी 125 कैंट विधानसभा राजेश मौर्य, विष्णु मौर्य, ओमप्रकाश मौर्य, ऋषि यादव, नाजिम कुरैशी, टिंकू गुप्ता, सुनील सागर समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

 

डॉ. अनीस वेग और पीडीए के इस कार्यक्रम ने सामाजिक एकता और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। इस तरह के आयोजनों से समाज में एकता और सौहार्द की भावना को बढ़ावा मिलता है।

Related Articles

Recent