बरेली: राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी जी के निर्देश पर और अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष (पूर्व विधायक) दिल नवाज जी की अनुमति से इब्ने अली को राष्ट्रीय लोक दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इब्ने अली बरेली के मुंशी नगर निवासी हैं और लंबे समय से राष्ट्रीय लोक दल में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
इब्ने अली के इस अनुमोदन पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है और काफी उत्साह देखने को मिला। उनके समर्थकों ने इस निर्णय का स्वागत किया है और इब्ने अली को बधाई दी
इब्ने अली ने बताया कि जयंत चौधरी और राष्ट्रीय लोक दल ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, वह उसे बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनाने में भरपूर सहयोग करेंगे और राष्ट्रीय लोक दल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इब्ने अली ने कहा कि वह अल्पसंख्यक समुदाय के हितों की रक्षा करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए काम करेंगे। वह राष्ट्रीय लोक दल की विचारधारा को मजबूत करने और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।
इब्ने अली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी और अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिल नवाज जी का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन पर विश्वास जताया और उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से नवाजा।


