Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: आरक्षण और संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस के कार्यक्रम में सपा नेता अनीस वेग ने किया सांसद आदित्य यादव का स्वागत 

बरेली: उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में शनिवार को समाजवादी पार्टी द्वारा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार आरक्षण दिवस और संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का संचालन अशोक यादव ने किया! इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बदायूं के सांसद आदित्य यादव रहे, जिनका स्वागत कैंट विधानसभा के उम्मीदवार डॉ. अनीस वेग ने सैकड़ों समर्थकों के साथ किया!  बदायूं सांसद आदित्य यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी द्वारा पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक के रोजगार और शिक्षा को खत्म करने का काम किया जा रहा है।

आदित्य यादव ने कहा कि जहां पर पीडीए के लोग हैं, वहां के स्कूल बंद किए जा रहे हैं। उन्होंने शिक्षक डॉ. रजनीश गंगवार का समर्थन किया, जिनकी कविता “कांवर लेने मत जाना, शिक्षा के दीप जलाना” काफी वायरल हुई थी। आदित्य यादव ने कहा कि डॉ. रजनीश गंगवार की कविता में शिक्षा के महत्व को दर्शाया गया है और यह कविता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।(SP leader Anees Veg welcomed MP Aditya Yadav)

 

आदित्य यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से ही वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी बीजेपी सरकार की नीतियों के कारण वंचित वर्गों को परेशानी हो रही है और समाजवादी पार्टी उनकी आवाज उठाने के लिए हमेशा तैयार है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने समाजवादी पार्टी की एकजुटता का प्रदर्शन किया और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए लड़ने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से ही वंचित वर्गों के साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी!

आज कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव, बृजेंद्र यादव चौधरी, मनोहर पटेल अंबेडकर वाहिनी सुरेंद्र सोनकर समर्थ मिश्रा, कदीर अहमद, डॉ देवेंद्र सिंह यादव, डॉ अनीस वेग, दीपक शर्मा, राजेश मौर्य ,दिनेश यादव, हरिशंकर यादव, सूरज यादव, ई अनीस अहमद, डॉ जीराज, मुकेश मिश्रा, ब्रजेश श्रीवास्तव, सतेंद्र श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम गंगवार, नरोतम दास मुन्ना , स्मित यादव, सरताज गजल अंसारी,श्याम वीर यादव, मोहित भारद्वाज ,रामवीर दिवाकर यशवीर यादव, संजय वर्मा, सुनील सागर, नमी सरन , राजवीर यादव, छेदलाल दिवाकर, डॉ ब्रह्म स्वरूप सागर, नसीर रजा, नसीम उर रहमान,अनिल गंवार,सुरेश गंगवार, बलराम यादव, इंद्रपाल यादव, शकील सैफी, गौरव सक्सेना, आरिफ कुरैश, अलीम खा सुल्तानी, पन्ना लाल साहू, शशि चंद्रा, ममता सागर, राजेश्वरी यादव, मीना सागर,जितेंद्र मुंडे, द्रोण कश्यप,संजीव कश्यप, ऋषि यादव, दिलीप बाल्मीकि, रेहान खान, नाजिम कुरैशी,  नितिन कश्यप, जमुना प्रसाद मौर्य, सोमपाल प्रजापति, ओमप्रकाश मौर्य, वीना गौतम, पुष्पा मौर्य, गुड़िया, और हुरिया रेहान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।(SP leader Anees Veg welcomed MP Aditya Yadav)

Related Articles

Recent