Indus News TV Live

Sunday, April 26, 2026
spot_img

बरेली: भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने किया सावन के तीसरे सोमवार को कावड़ियों का स्वागत

बरेली: भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने किया सावन के तीसरे सोमवार पर कावड़ियों का किया फूलों से स्वागत !
सावन के तीसरे सोमवार पर भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने बरेली में कावड़ियों का जोरदार स्वागत किया। कछला से आने-जाने वाले कावड़ियों के लिए पानी और फल वितरित किए गए।

भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिलाध्यक्ष की अगुआई में कावड़ियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष डॉ. श्याम माथुर, जिला प्रभारी रूपेंद्र कुमार, मनोज कुमार मौर्य, जिला उपाध्यक्ष रजनीश कुमार, शहर प्रभारी राम दास, शहर अध्यक्ष महमूद हुसैन, महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा उत्सव गुप्ता, तहसील अध्यक्ष फरीदपुर राजेंद्र प्रसाद, युवा मोर्चा राकेश कुमार, यश कुमार, तहसील सचिव बरेली, जिला महासचिव प्रकाश चंद्र, तहसील महासचिव हिमांशु गंगवार और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।20250728_103930

भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने कावड़ियों का सम्मान करने के लिए फूलों का स्वागत किया और उनके लिए पानी और फल की व्यवस्था की। इससे कावड़ियों को काफी राहत मिली और उन्होंने यूनियन के इस कार्य की सराहना की।

भारतीय किसान यूनियन चढूनी का यह कार्य सामाजिक सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कावड़ियों की सेवा करके समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया।

Related Articles

Recent