Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव किरन पाल कश्यप का बरेली दौरा, बीजेपी पर साधा निशाना 

बरेली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ,एम.एल.सी पूर्व मंत्री किरन पाल कश्यप का बरेली दौरा,  जिसमें वो सभी कार्यकर्ताओं के साथ शाम 7:00 बजे बरेली सर्किट हाउस पहुंचे !जिनका समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया!

एम एल सी किरन पाल कश्यप जी ने सभी से मुलाकात की और कहा हम लोगों का मिशन पीडीए को मजबूत करने का हैं! भाजपा सिर्फ झूठ और पाखंड को अपना हथियार बना कर जनता को गुमराह कर लूटने का काम कर रही है, उन्होंने आगे सभी से कहा पार्टी के नेताओं को आपस के गिले शिकवे भुला कर पीडीए को मज़बूत कर 2027 मा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करे।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष शिवचरन कश्यप, जिलाउपाध्यक्ष रविन्द्र यादव, मोहम्मद मुस्ताक, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, सुरेंद्र राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अम्बेडकर वाहिनी सोनकर, महानगर उपाध्यक्ष दिनेश यादव, सूरज यादव, जिला सचिव द्रोण कश्यप, जिला सचिव बृजेश सविता,जिला सचिव विशाल कश्यप, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष अनिल पटेल,संजीव कश्यप नवीन कश्यप, नीटू कश्यप, मोहित कश्यप, आदित्य कश्यप, सनी कश्यप, सम्राट अनुज मौर्य, शिवम राज कश्यप, बिक्रम कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Recent