Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: प्रेम नगर थाना पुलिस ने 25-25 हज़ार के इनामी अभियुक्तों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

बरेली: थाना प्रेमनगर पुलिस ने 25-25 हजार के इनामिया दो अभियुक्तों सलमान और इस्लाम कादिर को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों को पैर में गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने उनके पास से लूटी हुई सोने की चेन, अवैध असलहा, 45,000 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।  थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि दोनों अभियुक्त बहुत समय से फरार चल रहे थे! सूचना मिलने पर दोनों अभियुक्त

1- सलमान 26 वर्ष, निवासी लोको कॉलोनी नई बस्ती गली नंबर 15 थाना सिविल लाइन जनपद अलीगढ़

2- इस्लाम कादिर 23 वर्ष, निवासी बानाखाना थाना प्रेमनगर बरेली

इन दोनों अभियुक्तों से 02 तमंचे 315 बोर- 04 जिंदा और 02 खोखा कारतूस- 01 पीली धातु की चेन- घटना में प्रयुक्त चोरी की एक मोटर साइकिल स्पलेंडर ब्लैक- 45,000 रुपये नकद बरामद किए है!

दोनों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया हैं ,अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है!

Related Articles

Recent