बरेली: 18 अगस्त 2025 को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा नगीना से सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जी के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल ने उर्स-ए-रजवी के मौके पर दरगाह आला हजरत पर चादरपोशी और गुलपोसी की।
प्रतिनिधिमंडल में आजाद समाज पार्टी काशीराम के वरिष्ठ नेता और जनपद मऊ के पूर्व विधायक नसीम अहमद साहब, राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष और बरेली मंडल प्रभारी अच्छन अंसारी एडवोकेट, प्रदेश संगठन मंत्री और बरेली मंडल मुख्य प्रभारी संजीव सागर, भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव विकास बाबू वाल्मीकि और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मेव डॉक्टर खुर्शीद खान शामिल थे!
प्रतिनिधिमंडल ने दरगाह आला हजरत पर चादरपोशी और गुलपोसी की और देश एवं प्रदेश में शांति, अमन, चैन, आपसी भाईचारा और आपसी सौहार्द के लिए दुआ की। इस अवसर पर बदायूं जिला प्रभारी अरशद गाजी, बरेली महानगर अध्यक्ष रियाज अहमद, जिला महासचिव नईम कुरैशी और अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य देश और प्रदेश में शांति और सौहार्द को बढ़ावा देना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना था। प्रतिनिधिमंडल ने दरगाह आला हजरत पर चादरपोशी और गुलपोसी करके देश और प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।


