Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: बरावफात त्यौहार व गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, एसपी सिटी ने किया रूट मार्च

बरेली: बरावफात त्यौहार व गणेश प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस अधीक्षक नगर महोदय ने क्षेत्राधिकारी तृतीय के साथ थाना बारादरी क्षेत्र का भ्रमण किया।

एसपी सिटी ने जगतपुर तिराहा, मीरा की पैठ, सैलानी, 6 मीनार मस्जिद, मुन्ना खान, नीम, रोहिली पुलिया, रवि आटा चक्की, काकर टोला और शाहदाना समेत विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर रूट व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर अंजुमन के पदाधिकारियों से वार्ता की और अंजुमन के सदर व सचिव को बुलाकर त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने संबंधी दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान थाना पुलिस के साथ फोर्स द्वारा रूट मार्च भी निकाला गया। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या अप्रिय स्थिति पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से आपसी भाईचारे बनाए रखने की अपील की!

Related Articles

Recent