Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: महिला उद्यमी सम्मान में मेक्सा लाइफ की डायरेक्टर एवं प्रसिद्ध गायनोकॉलजिस्ट डॉ. फहमी खान का सम्मान

बरेली: शहर की जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनोकॉलजिस्ट) एवं मेक्सा लाइफ की डायरेक्टर डॉ. फहमी खान को उनके उत्कृष्ट चिकित्सकीय योगदान और उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए महिला उद्यमी सम्मान से नवाज़ा गया। यह सम्मान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रदान किया।(Director of Maxa Life and renowned gynecologist Dr. Fahmy Khan honored in Women Entrepreneur Award)

अनुप्रिया पटेल ने इस अवसर पर कहा कि “डॉ. फहमी खान ने चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सेवाओं से न केवल मरीजों का विश्वास जीता है, बल्कि महिलाओं की सेहत और जागरूकता के लिए भी लगातार कार्य किया है। इसके साथ ही उन्होंने मेक्सा लाइफ के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का जो प्रयास किया है, वह सचमुच प्रशंसनीय है। ऐसी महिलाएं समाज के लिए प्रेरणा हैं।”

डॉ. फहमी खान ने बतौर गायनोकॉलजिस्ट हजारों महिलाओं को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई है और अनेक मरीजों की ज़िंदगी में नई उम्मीद जगाई है। वहीं मेक्सा लाइफ के माध्यम से वह गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिलाओं को रोज़गार से जोड़ रही हैं। आज कई महिलाएं उनकी प्रेरणा से अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार और समाज की शक्ति बन चुकी हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. फहमी खान ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं बल्कि उन सभी महिलाओं की है जो सपने देखती हैं और उन्हें साकार करने की हिम्मत करती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश हमेशा यही रहेगी कि वह चिकित्सा और उद्यमिता – दोनों क्षेत्रों में समाज को नई दिशा दें।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और गणमान्य लोगों ने भी डॉ. फहमी खान के कार्यों को बरेली ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात बताया।(  Director of Maxa Life and renowned gynecologist Dr. Fahmy Khan honored in Women Entrepreneur Award  )

Related Articles

Recent