Indus News TV Live

Sunday, April 26, 2026
spot_img

बरेली: सपा जिला अध्यक्ष शिव चरण कश्यप ने मासिक बैठक में दिए निर्देश,मतदाता सूची पुनरीक्षण पर पैनी नज़र रखें

बरेली: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने की। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बी.एल.ए. अवश्य बनाएं और एसडीएम से रिसीव कराकर एक कापी पार्टी कार्यालय पर दे सात दिनों के अंदर लखनऊ भेजे जाएंगे चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी विशेष ध्यान रखें मतदाता सूची पुनरीक्षण पर पैनी नज़र रखें। साथ ही, पी.डी.ए. से जुड़े मुद्दों पर लगातार चर्चा और कार्यक्रम होते रहने चाहिए।

पूर्व विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद से भ्रष्टाचार चरम पर है। किसी भी क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो रहा है, सरकार का सारा ध्यान प्रदेश को लूटने और वोट चोरी करने पर केंद्रित है।

जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव ने कहा कि सभी को एक जुट होकर निस्वार्थ,पूरी निष्ठा से पार्टी के लिए काम करे !

अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर ने कहा कि भाजपा सरकार में संवैधानिक अधिकारों को लगातार खत्म किया जा रहा है, जबकि समाजवादी पार्टी इन मूल्यों की रक्षा के लिए कृतसंकल्पित है।

बैठक में नव-मनोनित राष्ट्रीय सचिव, यूथ ब्रिगेड मनोरमा सिंह बिष्ट का सभी ने स्वागत किया। मीटिंग का संचालन पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष श्री अशोक यादव ने किया।

इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी अखलाक अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पाल, गुरु प्रसाद काले बाल्मिकी, मनोहर पटेल, दिनेश यादव, मुस्ताक अहमद, संजीव दन्नू, पुरुषोत्तम गंगवार, नरेश सोलंकी, कम्बर एजाज़ शानू चेयरमैन, भारती चौहान, स्मिता यादव, जिला सचिव अंशू गंगवार, मनोहर गंगवार, विशाल कश्यप, विधान सभा अध्यक्ष अनिल गंगवार, सुरेश गंगवार, टीका राम कश्यप, जितेंद्र मुंडे, राम सेवक प्रजापति, छेदलाल दिवाकर, सतेंद्र सविता, असलम खान, अविनाश मिश्रा, मंगल बाबू सोनकर, सचिन आनंद, संजय शास्त्री, ओमपाल प्रजापति, प्रताप प्रजापति, हरबेंद्र सिंह डब्बू, सीमा श्रीवास्तव, शबाब रजा,गंगा सिंह यादव सहित लगभग 30 संख्या में जिला पंचायत सम्भावित प्रत्याशी सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Recent