Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: पहचान छुपाकर दोस्ती की आड़ में किया दुष्कर्म,आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

बरेली: थाना आंवला क्षेत्र में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला का आरोप है की इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने वाले एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने जिसकी शिकायत आंवला थाने में दर्ज कराई मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बदांयू निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि इंस्टाग्राम पर मनौना निवासी शानू पुत्र अतीक अहमद से उसकी दोस्ती हुई थी। शानू ने महिला को बताया कि उसका नाम शनि है और वह उसी की बिरादरी का है। बीते मंगलवार को महिला मनौना धाम घूमने आई थी, जहां शानू वैगनआर कार में आया और महिला को कार में बैठाकर बिसौली रोड पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर एस०पी० साउथ, अंशिका वर्मा सीओ आंवला एवं प्रभारी निरीक्षक आवंला द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना की गम्भीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। इसी क्रम में थाना आंवला पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दोनो आरोपी घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार सहित रेवती मोड़ के पास हैं, जो फरार होने की फिराक में है। पुलिस टीम अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु रेवती मोड़ के पास पहुंची तो अभियुक्त शानू व आरिफ द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग मे शानू के दोनो पैर व आरिफ के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 02 तमंचे, 02 खोखा कारतूस, 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार बरामद हुई है। दोनों अभियुक्तों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Recent