Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: सपा नेता डॉ. अनीस वेग ने आयोजित की PDA महापंचायत, BJP पर जमकर बरसे सपा नेता

बरेली: रविवार को समाजवादी पार्टी के कैंट विधानसभा प्रत्याशी डॉ अनीस बेग द्वारा आई एम ए हॉल में पीडीए महापंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह एवं सपा राष्ट्र प्रवक्ता नेहा सिंह यादव रही। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहीं जूही सिंह ने अपने संबोधन में बेरोजगारी शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं स्कूल बंदी के मुद्दे को उठाया और बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़े सवाल उठाए एवं वोट चोरी के मुद्दों को भी काफी शक्ति से उठाया उन्होंने कहा बीजेपी को अब वोट चोरी नहीं करने देंगे उन्होंने कार्यक्रम में आए हुए लोगों से यह अपील की की 2027 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को अपना वोट देकर मजबूत करें और कैंट विधानसभा के मजबूत प्रत्याशी के रूप में देखे जा रहे डॉक्टर अनीश बेग अपना देश कीमती वोट देकर विजई बनाएं।

कार्यक्रम के दौरान डॉ अनीस बेग ने लोगों को संबोधित करते हुए बीजेपी के विकास और वर्तमान स्थिति को लेकर सवाल उठाए, उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में हो रही जायजाती (स्कूल बंधी) का मुद्दा जोर शोर से उठाया । डॉ अनीस बेग ने कहां अगर शिक्षा के मंदिरों को अगर बंद कर दिया जाएगा तो गरीब शोषित, मजदूर के बच्चों के साथ अन्याय होगा बीजेपी सरकार लगातार ऐसा षडयंत्र रचती रही है जिसमें सिर चुनिंद वर्ग के लोगों के लिए लाभ मिला है । बीजेपी सरकार शिक्षा को कमजोर कर गरीबों के साथ खिलवाड़ कर रही है। समाजवादी पार्टी की अगर 2027 में सरकार बनती है तो शिक्षा, चिकित्सा, बेरोजगारी के मुद्दों एवं विकास पर कार्य करेगी। महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर बात करने वाली इस बीजेपी सरकार में सबसे अधिक अपराध महिलाओं के साथ हुए है । अगर समाजवादी की सरकार बनती है तो हर मुद्दे पर कार्य किया जाएगा।।

सपा महिला सभा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नेहा सिंह ने कहा समाजवादी पार्टी सदैव विकास नीतियों पर काम करती आई है। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, जिसको लेकर युवाओं द्वारा लगातार कई जगहों पर प्रदर्शन किए गए हैं। लेकिन इस सरकार में युवाओं के साथ न्याय नहीं हो पाया, 2 करोड़ नौकरियों का वादा करने वाली इस सरकार में युवाओं की क्या हालत है, हो रहे प्रदर्शनों से अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

कार्यक्रम में कई युवाओं के द्वारा पीडीए गीत को प्रस्तुत किया गया जिसका भरपूर आनंद नेताओं एवं मौजूद लोगों ने जमकर लिया।। कार्यक्रम का उद्देश्य पीडीए को मजबूत कर सपा की सरकार बनाने को लेकर नीतियों पर कार्य करना रहा।।

 

कार्यकम में मुख्य अतिथि महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता नेहा सिंह, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, सुभलेश यादव, डॉ अनीस बेग, रणवीर सिंह, अनुज मौर्या, राजेश मौर्य, जमुनाप्रसाद मौर्य के साथ सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।।

Related Articles

Recent