Indus News TV Live

Friday, October 16, 2026
spot_img

बरेली: राधिका हॉस्पिटल में शुरू हुई सफल एंजियोप्लास्टी सुविधा, डॉ. प्रतीक गंगवार द्वारा मरीजों को मिल रहा हैं नया जीवन

बरेली: राधिका सुपर स्पेशियलिटी एंड एडवांस ट्रॉमा सेंटर, मिनी बाईपास रोड, बरेली ने हृदय रोगियों के लिए एक बड़ी सौगात दी है। अब अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की आधुनिक सुविधा उपलब्ध हो चुकी है।

100 बैडेड इस मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अत्याधुनिक कार्डियक कैथ लैब, वातानुकूलित ओटी और नवीनतम उपकरणों की व्यवस्था है। साथ ही यह NABH (Full & Final) Accredited Hospital है। इस नई सुविधा से रामपुर रोड, नैनीताल रोड और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को समय रहते इलाज मिलेगा और जीवन बचाना और आसान हो सकेगा।

हाल ही में शाहजहांपुर निवासी सनी गुप्ता को अचानक तेज सीने में दर्द, सांस लेने में दिक्कत और अत्यधिक पसीने की शिकायत हुई। उन्हें तुरंत राधिका हॉस्पिटल लाया गया। जांच में हृदय वाहिनियों में गंभीर ब्लॉकेज पाया गया। डॉक्टरों ने परिजनों को एंजियोप्लास्टी कराने की सलाह दी और सहमति मिलते ही तत्काल प्रक्रिया शुरू की गई।

डॉ. प्रतीक गंगवार और उनकी टीम ने सफलतापूर्वक एंजियोप्लास्टी की और मरीज को नया जीवन दिया। वर्तमान में मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्होंने राधिका हॉस्पिटल के चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया !

Related Articles

Recent