Indus News TV Live

Sunday, April 26, 2026
spot_img

 बरेली: मिशन शक्ति 5.0 बरेली में नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए बाइक रैली का आयोजन

बरेली: उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत  हर जिले में मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में बरेली में एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना है!

अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन  रमित शर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र  अजय कुमार साहनी, जिलाधिकारी, बरेली  अविनाश सिंह सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने रिजर्व पुलिस लाइन, बरेली से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर बरेली नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जिसने समाज के हर वर्ग तक नारी सशक्तिकरण का संदेश पहुँचाया।

रैली में महिला पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुश्री अंशिका वर्मा और क्षेत्राधिकारी (नगर द्वितीय) सुश्री सोनाली मिश्रा ने बाइक रैली में सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे महिला सशक्तिकरण के इस अभियान को और बल मिला!

अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन रमित शर्मा ने कहा, “मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक सामाजिक क्रांति है, जो महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, सम्मानित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्यरत है।” पुलिस विभाग ने महिलाओं और बालिकाओं के प्रति अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है।

नागरिकों से अपील की गई कि वे आपात स्थिति में वूमेन पावर लाइन 1090, इमरजेंसी सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, 1930, 181, 102, 108, 101 जैसे हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें। जनपद के सभी थानों पर मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहाँ महिला पुलिस कर्मी पीड़िताओं को सम्मानजनक व्यवहार और त्वरित विधिक सहायता प्रदान करेंगी !

Related Articles

Recent