पीलीभीत: सत्येंद्र मौर्य ने पीलीभीत में पीडीए महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि आंवला सांसद नीरज मौर्य रहें । सम्मेलन में सतेंद्र मौर्य ने पीलीभीत की समस्याओं को उठाया और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मौर्य, कुशवाहा, शाक्य और सैनी समाज को हमेशा छल से वोट लेने का काम किया है और हिस्सेदारी के नाम पर धोखा दिया है। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में समाज का हर तरह से शोषण हो रहा है और बहन-बेटियों की हत्या की जा रही है, जिसमें कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए, आने वाले चुनाव 2027 में मौर्य, कुशवाहा, शाक्य और सैनी समाज पीडीए को मजबूत करने के साथ भाजपा की प्रदेश सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगा।
सांसद नीरज मौर्य ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने गरीब तबके के लिए हर प्रकार से समस्या उत्पन्न की हैं, शिक्षा, बेरोज़गारी, स्वास्थ्य जो हर व्यक्ती की समस्या है उसको बढ़ाने का काम किया हैं! लेकिन लोग अब इनके इरादों को समझ चुके हैं, 2027 में जनता बीजेपी को हराकर करारा जवाब देने का काम करेगी!
पीडीए को मजबूत करना: सतेंद्र मौर्य ने कहा कि पीडीए को मजबूत करना और भाजपा को हराना समाज के लिए जरूरी है, भाजपा पर आरोप: उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने समाज को धोखा दिया है और उनके अधिकारों को छीनने का काम किया है, सामाजिक न्याय: सम्मेलन में सामाजिक न्याय और पीडीए की एकजुटता पर जोर दिया गया 
इस कार्यक्रम में आयोजन कर्ता पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सत्येंद्र मौर्य ,मुख्य अतिथि सांसद नीरज मौर्य, मंच संचालन देव कुमार मौर्य, जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह जग्गा ,हाजी इम्तियाज अली ,विधानसभा अध्यक्ष देवनंदन प्रजापति, आरती महेंद्र पूर्व प्रत्याशी पूरनपुर ,प्रदेश सचिव आनंद सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष बालक रामसागर ,वरिष्ठ नेता राममूर्ति गंगवार , जिला उपाध्यक्ष रूपलाल कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश परिहार ,जिला उपाध्यक्ष काशीराम सरोज ,जिला प्रवक्ता अमित पाठक ,जिला उपाध्यक्ष मखदूम खान ,जिला सचिव पलविंदर सिंह पूर्व जिला महासचिव युसूफ कादरी, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग निरंजन गंगवार ,विधानसभा बरखेड़ा विनोद वर्मा, विधानसभा बेसेलपुर शैलेंद्र शर्मा, अधिवक्ता सभा जिला अध्यक्ष ज्योति प्रकाश शुक्ला ,जिला सचिव कमलेश पाल , हरगोविंद सिंह गंगवार ,बांसुरी वादक दिनेश यादव, एडवोकेट सपा नेता जिला सचिव लियाकत अली, विधानसभा महिला मोर्चा बरखेड़ा पिंकी पाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख सौभाग्यवती मौर्य बमोरी ब्लॉक सांसद व नीरज मौर्य, हरपाल जोशी समेत सैकड़ो करता कार्यक्रम में मौजूद रहे !


