Indus News TV Live

Sunday, April 26, 2026
spot_img

बरेली: राधिका हॉस्पिटल में मेगा लेजर सर्जरी वर्कशॉप सम्पन्न, 6 मरीजों की सफल सर्जरी

बरेली: राधिका एडवांस ट्रॉमा सेंटर एंड सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, मिनी बाईपास रोड बरेली में आज मेगा लेजर सर्जरी वर्कशॉप एवं सर्जरी कैम्प का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फोर्टिस हॉस्पिटल, शालीमार बाग नई दिल्ली के विख्यात सर्जन एवं निदेशक शल्य चिकित्सा विभाग, वरिष्ठ जनरल लेप्रोस्कोपिक एवं लेजर सर्जन डॉ. ए.एस. चिलाना ने गुदा रोगों की सर्जरी में लेजर तकनीक की विशेषताओं पर प्रकाश डाला और 6 मरीजों की सफल लेजर सर्जरी की।

वर्कशॉप का शुभारंभ राधिका हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. प्रतीक गंगवार ने किया। इस अवसर पर प्रदेश और विभिन्न जनपदों से आए चिकित्सकों ने भाग लिया और आधुनिक लेजर सर्जरी की तकनीक का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

डॉ. चिलाना ने बताया कि लेजर विधि पारंपरिक सर्जरी की तुलना में अधिक सुरक्षित, दर्द रहित और त्वरित रिकवरी देने वाली तकनीक है, जो गुदा रोगों के इलाज में अत्यंत कारगर साबित हो रही है।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ डॉ. प्रतीक गंगवार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. ए.ए. खान (चिकित्सा अधीक्षक) की अहम भूमिका रही। तकनीकी सहयोग में  आदेश गंगवार (टेक्निकल मैनेजर),  जितेंद्र गंगवार (ओटी इंचार्ज), सुमित गंगवार, फहीम अली, रवि गंगवार और अकरम सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Recent