बरेली: आला हज़रत हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. मोहम्मद फ़ाज़िल मंसूरी द्वारा माननीय सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के नेतृत्व में 17 सितम्बर को भीम आर्मी/आज़ाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के उपलक्ष्य में रविवार को फार्म लॉन में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भीम आर्मी, आज़ाद समाज पार्टी, मिशन 78 कांशीराम, लीगल सेल, युवा मोर्चा और भाईचारा कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव विकास बाबू एडवोकेट, जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम, डॉ. मेव खुर्शीद खान, अतुल वाल्मीकि, प्रदेश उपाध्यक्ष अच्छन अंसारी, प्रदेश संगठन मंत्री संजीव सागर, प्रदेश सचिव राजेंद्र गुर्जर तथा आज़ाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज सागर ने डॉ. फ़ाज़िल मंसूरी को प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
डॉ. Fazil मंसूरी ने भी सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का चादर व माल्यार्पण कर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि “संगठन का उद्देश्य सामाजिक न्याय की लड़ाई को मज़बूत करना है, और सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर समाजहित में कार्य करना चाहिए।”
कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने संगठन की मज़बूती और सामाजिक बदलाव के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला महासचिव डॉ. रूप किशोर, जिला उपाध्यक्ष सेम मैसी, जिला उपाध्यक्ष पहलवान सिंह यादव, जिला संगठन सचिव मोहम्मद हसन, फरीदपुर तहसील अध्यक्ष सुनीता वाल्मीकि, मीरगंज तहसील अध्यक्ष अंकित सागर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


