दिनाँक 11 अक्टूबर 2025 : शनिवार को बरेली के द्वारकेश चीनी मिल के अधिकारियों द्वारा गन्ना संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें फतेहगंज पूर्वी के ग्लोरियस डिग्री कॉलेज में किसानों को गन्ना की बुवाई से संबंधित जानकारी दी गई (Dwarkesh Mill Organised a Seminar)
रिपोर्ट : राजीव कुमार यादव
इस संगोष्ठी में अधिकारियों ने किसानों को गन्ना की अच्छी पैदावार के लिए नए बीज लेने हेतु सब्सिडी उपलब्ध कराने, कीटनाशक दवाइयां तथा अनेक प्रकार की सुविधाएं देने का ऐलान किया
(Dwarkesh Mill Organised a Seminar)
अधिकारियों ने किसानों को बताया कि गन्ना की खेती में उन्हें कई प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी, जिनमें ट्रैक्टर पर सब्सिडी, किसान यंत्रों पर सब्सिडी, कीटनाशक दवाइयां और गन्ना बीज पर सब्सिडी शामिल है। अधिकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसानों को गन्ना की खेती में अधिक से अधिक लाभ दिलाना है
(Dwarkesh Mill Organised a Seminar)
गन्ना संगोष्ठी में दूर-दराज से आए किसानों ने अपनी समस्याएं बताईं और अधिकारियों से सवाल पूछे। अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर किसानों ने बताया कि गन्ना की खेती में उन्हें कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिनमें जंगली जानवरों का हमला, बीमारियों का प्रकोप और गन्ना की कम कीमत शामिल है। अधिकारियों ने कहा कि इन समस्याओं का समाधान करने के लिए चीनी मिल द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं।
गन्ना संगोष्ठी में किसानों को गन्ना की खेती के नए तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि गन्ना की खेती में नई तकनीकों का उपयोग करके उत्पादन बढ़ाया जा सकता है और लागत कम की जा सकती है।
इस अवसर पर डॉ प्रवीण कुमार कपिल, पवन कुमार चतुर्वेदी मुख्य महाप्रबंधक गन्ना, दिनेश शर्मा उप महाप्रबंधक गन्ना विकास, उपेंद्र उपाध्याय सहायक महाप्रबंधक गन्ना एवं समस्त अधिकारी गण
समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।