Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

प्रयागराज: सुभाष चौराहा पर माता सावित्रीबाई फुले जयंती मनाई गई, प्रगतिशील समाज पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

प्रयागराज, 3 जनवरी 2026। प्रगतिशील समाज पार्टी के तत्वावधान में प्रयागराज स्थित सुभाष चौराहा पर भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारक एवं नारी मुक्ति की अग्रदूत माता सावित्री बाई फुले की जयंती के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर माता सावित्री बाई फुले को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सुनील कुशवाहा, महिला मोर्चा की संयोजक मनीषा मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत पटेल, युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव निष्ठा देव विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान माता सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा उनके विचारों और संघर्षों को स्मरण करते हुए सामाजिक न्याय, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सुनील कुशवाहा ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले ने उस दौर में शिक्षा की मशाल जलाई, जब महिलाओं और वंचित समाज को पढ़ने तक का अधिकार नहीं था। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को केवल स्मरण न करें, बल्कि शिक्षा, समानता और सम्मान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प लें। प्रगतिशील समाज पार्टी इसी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रगतिशील समाज पार्टी महिला मोर्चा की संयोजक मनीषा मिश्रा ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले हर महिला के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आज भी जब महिलाओं को समान अवसर और सुरक्षा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, तब सावित्रीबाई फुले के विचार हमें शक्ति और दिशा देते हैं। प्रगतिशील समाज पार्टी महिलाओं की शिक्षा, सम्मान और भागीदारी के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
वहीं प्रगतिशील समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत पटेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि सावित्री बाई फुले का जीवन साहस, संघर्ष और सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक है। उन्होंने जाति और लैंगिक भेदभाव के खिलाफ जो लड़ाई लड़ी, वह आज भी प्रांसगिक है। हमें उनकी विरासत को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक न्याय की लड़ाई को और तेज करना होगा। कार्यक्रम का समापन माता सावित्रीबाई फुले के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, इंजी. योगेश कुशवाहा, श्रीराम प्रजापति, महिला मोर्चा की जिला सचिव राधा कुशवाहा, फरीदा खातून, नीता देवी, मंजू देवी, सुदामा देवी, संगीता देवी, अर्चना कुशवाहा, राजन आनंद आदि समेत कई अन्य उपस्थित रहे।
Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent