Indus News TV Live

Tuesday, June 2, 2026
spot_img

बरेली: ग्राम गंगापुर में पांच दिवसीय बुद्ध कथा का हुआ समापन

बरेली: देवचरा क्षेत्र के गांव गंगापुर में पांच दिवसीय बुद्ध कथा 11 फरवरी 2025 से शुरू हुई थी जिसका कल 15 फरवरी को समापन हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों ने कथा में पहुंचकर बुद्ध के जीवन और दर्शन के बारे में ज्ञान लाभ प्राप्त किया।

कथावाचक रामनिवास बौद्ध ने कथा का वाचन किया और भगवान बुद्ध के जीवन पर गहराई से प्रकाश डाला। कथा के अंतिम दिन उन्होंने बुद्ध के दर्शन पर विस्तृत प्रवचन किया। कथावाचक के द्वारा चार आर्य सत्य और बुद्ध के ज्ञान प्राप्ति की कथा उपासकों को सुनाई गई। कथावाचक ने चार आर्य सत्यों का गहराई से विश्लेषण भी किया।

कथावाचक ने विपश्यना के बारे में भी विस्तार से बताया और कथावाचक ने इंडस न्यूज़ टीवी से बात करते हुए बताया कि सामान्य लोग अपने रोजमर्रा के कार्य करते हुए कम से कम पंचशील का पालन जरूर करें। उन्होंने कहा कि पंचशील का पालन करने से जीवन में सुख, शांति आती है।

कथा के अंतिम दिन बरेली से बड़ी संख्या में सम्राट अशोक महान सेवा संघ के पदाधिकारी गांव पहुंचे और कथा का श्रवण किया, अशोक महान सेवा संघ के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता फुले और माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा देकर कथावाचक का सम्मान किया। इसमें सम्राट अशोक महान सेवा संघ के संस्थापक भूपेंद्र मौर्य उनके साथ अन्य पदाधिकारी पंजाब बीज भंडार के संचालक मनोज मौर्य, शिक्षक रामकिशन मौर्य, एडवोकेट सीपी मौर्य, महेंद्र मौर्य, गोविंद सैनी, हितेश सैनी, अशोक शाक्य, हवलदार सिंह शाक्य, हरपाल मौर्य, पोथीराम मौर्य आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

कथा का आयोजन, आयोजन समिति के अध्यक्ष जगपाल मौर्य और उनके साथ ब्रज राम मौर्य, मुकेश कुमार शाक्य, लज्जाराम शाक्य, राम बहादुर मौर्य, सचिन शाक्य, राजकुमार शाक्य और सभी ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया।
Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent