Indus News TV Live

Monday, May 4, 2026
spot_img

बरेली: वन मंत्री डॉ अरुण सक्सेना ने किया हार्टमैन रोड पर सड़क का उद्घाटन, कीचड़ की समस्या से मिलेगी निजात

बरेली, 3 मई 2026: शहर के हार्टमैन रोड स्थित रामलीला ग्राउंड के पास शाक्य लाइब्रेरी के समीप सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना द्वारा किया गया। लंबे समय से क्षेत्र में कीचड़ और जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब इस सड़क निर्माण से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने मंत्री का फूल-मालाओं से स्वागत किया और इस कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शाक्य लाइब्रेरी के संस्थापक डॉ. सौदान सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने मंत्री अरुण कुमार का स्वागत करते हुए सड़क निर्माण के लिए धन्यवाद दिया और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में अहम कदम बताया।
इस मौके पर मंत्री के बड़े भाई एडवोकेट अनिल कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए और सड़क निर्माण कार्य को लेकर खुशी जाहिर की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में इस मार्ग पर चलना मुश्किल हो जाता था, लेकिन अब सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी।
Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent