Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

फोटो ऑफ द डे: भूटान में स्थित बुद्ध की प्रतिमा

भारत का पड़ोसी देश है भूटान. भूटान की 75 फीसदी आबादी बौद्ध धर्म की वज्रयान शाखा को मानती है. भूटान की राजधानी थिम्फू में है शाक्यमुनि बुद्ध की विशाल प्रतिमा जिसे ‘ग्रेट बुद्धा डोर्डेंमा’ कहा जाता है. थिम्फू की इस 169 फुट की बुद्ध प्रतिमा की छाती के भीतर 125,000 लघु बुद्ध हैं, जिनकी लंबाई 8 से 12 इंच है. सभी कांसे से बनी मूर्तियों पर सोने का पानी चढ़ाया गया है. यानि थिम्फू में, जिसकी आबादी करीब एक लाख है, इंसानों से ज्यादा बुद्ध हैं. (Buddha Statue In Bhutan)

कांसे से बनी इस प्रतिमा का निर्माण साल 2006 में शुरू हुआ और अक्टूबर 2010 तक पूरा किया जाना था. लेकिन इसका निर्माण 2015 में तब पूरा हो पाया जब चौथे राजा जिग्मे सिंगे वांगचुक अपना 60वां जन्मदिन मना रहे थे. (Buddha Statue In Bhutan)


इसे भी पढ़ें: दुर्लभ तस्वीर: राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय पक्षी एक साथ

(आप हमें फेसबुक पेजइंस्टाग्रामयूट्यूबट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं)
Related Articles

Recent