सोनू अंसारी-
कानपुर के नर्वल तहसील का गांव कोरथा में देर रात हुए हादसे ने पूरी यूपी को झकझोर कर रख दिया, गांव में हर तरफ मातम छाया हुआ है और परिवार के सदस्य हादसे को लेकर सदमे में है, जिस गांव में रोज सुबह चिड़िया की चहचहाने की आवाज सुनाई देती थी इस हादसे के बाद उसी गांव में सिर्फ लोगों के रोने की आवाज सुनाई दे रही थी, हादसा कितना भयानक रहा इसका अंदाजा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों से आप लगा सकते हैं| (26 People Were Cremated)
हर शक्स यह सोचने पर मजबूर है कि चंदपालों में 26 जिंदगियाँ एक साथ मौत के काल में कैसे समा गई मृतकों के परिवार, रिश्तेदार व पड़ोसी सब गम में दिखाई दे रहे थे, गांव के बुजुर्गों से लेकर नौजवान और छोटे-छोटे बच्चों की आंखों में बस आंसू का सैलाब नजर आ रहा था| कानपुर मे देर रात हुये हादसे के बाद जब एक एक करके मृतक के शव उनके घर पहुंचाये गये तो पुरे गांव मे मातम छा गया|

राजू निषाद के बेटे अभि का मुण्डन संस्कार शनिवार को उन्नाव बक्सर चंद्रिका देवी मंदिर में था, मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए गांव की करीब 50 से अधिक महिलाएं ट्रैक्टर ट्राली पर बैठकर गीत गाते हुए वापस आ रही थी, ट्रैक्टर खुद राजू चला रहा था, लगभग शाम साढ़े सात बजे सड़क किनारे तालाब में ट्राली पलटने से हादसा हो गया, जिसमें 26 लोग कि दर्दनाक तरीके से मौके पर ही मौत हो गई, इस हादसे मे गंभीर रूप से घायल लोगो क़ो पुलिस के जवानों ने गांव के लोगों की मदद से उपचार के लिये कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है |(26 People Were Cremated)
कानपुर में जली 26 चिता देर रात हुआ था हादसा,
1 अक्टूबर की रात हुए सड़क हादसे में 26 परिवारों की जिंदगी खत्म हो गई इसको लेकर प्रशासन की तरफ से 130 मीटर कफन का इंतजाम किया था साथ ही उनके अंतिम संस्कार के लिए सामग्री इकट्ठा करके उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया, 250 आबादी वाले इस गांव में हादसे के तीसरे दिन बाद भी लोग सहमे हुए हैं गांव में घुसते ही बुजुर्ग लोग बैठे हुए मिले और उन्होंने कहा है कि यह हादसा ता उम्र तक याद रहेगा कि पूरे गांव के 26 परिवारों को उजाड़ दिया।
कानपुर में इस हादसे के बाद जिस जगह पर ये हादसा हुआ है उसको पूरी तरीके से बंद कर दिया गया है उधर किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है, कहना है कि 26 लोगों की मौत के बाद गांव के बुजुर्ग नौजवान और बच्चे सब सहम गए हैं गांव के बुजुर्गों ने उधर जाने पर रोक लगा दी
ट्रैक्टर चालक राजू अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि गहरा गड्ढा होने की वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई।
हादसे के बाद जब मृतक के शव पोस्टमार्टम के लिये ले जाये गये तो डॉक्टर उस पल दंग रह गए कि एक साथ 26 लोगो के पोस्टमार्टम कैसे करे जाए, इसको लेकर प्रशासन द्वारा डॉक्टरों की 11 लोगों की टीम लगाई गई और फिर देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला जिसमे 9 बच्चे, 12 महिलाएं और 5 किशोर हैं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया जबकि, घायलों का फिलहाल इलाज जारी है।

अगर ढाबे पर ड्राइवर अपने रिश्तेदार और गांव के लोगों के साथ शराब नहीं पीते शायद यह इतना बड़ा हादसा नहीं होता।
कई सामान्य रूप से घायल घर लौट आए हैं, लेकिन उनमें दहशत दिख रही है। रातभर पोस्टमार्टम के बाद सुबह छह बजे पुलिस ने सभी शवों को उनके परिवार के सुपुर्द किया। गांव में करीब दस एंबुलेंस से आए 26 शवों को देखते ही हाहाकार मच गया। गांव में निषाद समाज के हर परिवार ने अपने किसी न किसी को खोया था गांव वालों के मुताबिक, रास्ते में जब जलपान के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली को रोका गया तो ड्राइवर ने जलपान के साथ शराब का भी सेवन किया यदि वह शराब का सेवन नहीं करता तो शायद हादसा टल सकता था,लेकिन कहते हैं ना होनी को कौन टाल सकता है, उसमें 26 लोग मौत के काल में समा गए हादसे के बाद से ही राजू फरार हो गया |
इस हादसे में पूर्णिमा राम जयंती और बेटी रिया की भी दर्दनाक मौत हुई है जबकि उनके बेटे अभि का भी कुछ पता नहीं लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि राजू उसे अपने साथ लेकर फरार हो गया इस घटना में पत्नी और दूसरी बेटी भी गंभीर रूप से घायल हुए उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है| (26 People Were Cremated)

घटना क़ो लेकर केंद्र सरकार सहित यूपी सरकार ने इस घटना को लेकर गहरा दुख जताया है केंद्र सरकार की तरफ से भी मुआवजे का ऐलान कर दिया गया है तो दूसरी तरफ सरकार ने मृतकों के परिवार वालों को ₹200000 और घायलों को ₹50000 देने की घोषणा की है घटना को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे इतना ही नहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोई भी ट्रेक्टर ट्राली को सवारी ढोने के काम में नहीं लायेगा अगर ऐसा करता हुआ कोई भी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी|

इस दर्दनाक हादसे को लेकर मजिस्ट्रेट द्वारा जांच के निर्देश दिए गए कि आखिर किस वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ जो 26 लोग इस मौत के काल में समा गए हैं मजिस्ट्रेट की जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी | (26 People Were Cremated)
इसे भी पढ़ें : भारत में आतंकी हमले का खतरा? कनाडा ने जारी की कुछ राज्यों के लिए एडवाइजरी
(आप हमें फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, ट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं)


