Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

18 अक्टूबर न्यूज़ अपडेट: ब्रेकिंग

देश

1. ड्रग तस्करों पर एनआईए की कार्रवाई, देशभर के 40 ठिकानों पर छापेमारी

(समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पीएफ़आई से जुड़े मामले में बिहार के फुलवारी शरीफ़ में भी एनआईए ने रेड की है. वहीं, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पुलिस की स्पेशल इनेस्टिगेशन यूनिट भी छापेमारी कर रही है.)

2. केदारनाथ से लौटते समय गरुड़चट्टी में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7 लोगों की मौत

(उत्तराखंड में केदारनाथ के निकट गरुड़चट्टी में मंगलवार को एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हेलिकॉप्टर में पायलट समेत सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई है.)

3. उत्तराखंड बीएसएनएल एक्सचेंज में लगी भीषण आग, आस पास के जिलों की सेवायें प्रभावित 

(उत्तराखंड के अल्मोड़ा में जिला मुख्यालय स्थित BSNL कार्यालय और एक्सचेंज में कल देर रात आग लग गई, दमकल के दो वाहनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाई, सर्वर रोम भी पूरी तरह जल गया है, इसके चलते 4 जिले अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ़ में बीएसएनएल की सेवाएँ प्रभावित हुई हैं।)

4. रोजर बिन्नी होंगे BCCI के नए अध्यक्ष

(अपने समय के बेहतरीन ऑलराउंडरों में शुमार रहे रोजर बिन्नी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के 36वें अध्यक्ष होंगे, सौरव गांगुली 2019 से ही ये पद संभाल रहे थे, रोज बिन्नी बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे, इसलिए उनका चुना जाना लगभग तय था।)

5. दक्षिण कश्मीर हमले में दो गैर स्थानीय मजदूरों की मौत, पुलिस ने लश्कर के दो आतंकियों को किया गिरफ्तार

(दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में दो गैर-स्थानीय मजदूरों की मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर की पुलिस ने ग्रेनेड फेंकने में शामिल लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।)

UPDATEING….

Related Articles

Recent