Indus News TV Live

Friday, October 16, 2026
spot_img

19 अक्टूबर न्यूज़ अपडेट : ब्रेकिंग

देश

1. गैंगरेप की एक वारदात ने निर्भया रपे केस की याद दिलाई 

दिल्ली के गाज़ियाबाद में 38 वर्षीय महिला ऑटो रिक्शा का इंतज़ार करते समय हुई गैंगरेप का शिकार हो गई। यह मामला 16 अक्टूबर का है। दिल्ली महिला आयोग ने बताया कि पीड़िता एक बोरे में मिली थी, दिल्ली महिला आयोग ने गैंगरेप के मामले में गाज़ियाबाद पुलिस को नोटिस भेजा है।

2. दिल्ली के गाजियाबाद में जिम ट्रेनर की हार्ट अटैक से मौत

साहिबाबाद के शालीमार गार्डन में अपने ऑफिस में कुर्सी पर बैठे जिम ट्रेनर आदिल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना ऑफिस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

3. मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने गए 

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के नतीजों का ऐलान चुका है। मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्हें चुनाव में 7897 वोट मिले हैं, वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को करीब 1 हजार 72 वोट मिले हैं।

4. बदायूं में दिन दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

यह घटना उत्तर प्रदेश में बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के अमरोली गांव के पास का है, 65 वर्षीय युवक सत्यपाल अपनी बाइक से दिसौलीगंज बाजार करने जा रहा था, तभी अमरोली गांव से निकलते ही थोड़ी सी दूरी पर जाकर दो बाइक सवारों ने सत्यपाल की बाइक रोककर दिनदहाड़े उसके सीने पर गोली मार दी जिसके बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए।

5. मद्धेश्वर में ट्रैकिंग करने गए 3, फ़से 1 की मौत 

उत्तराखंड के मद्धेश्वर में ट्रैकिंग करने गए 3 ट्रैकर्स ख़राब मौसम के कारण वहां फंस गए, जिनमें से 1 की मौत हो गयी और 2 का स्वास्थ ख़राब है।

6. म्यांमार की जेल में बम धमाका, 8 की मौत 

म्यांमार के यांगून की इनसेन जेल में भीषण विस्फोट से लगभग आठ लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हुए हैं।

updating…..

 

Related Articles

Recent