जन्मदिन: मशहूर एक्टर शम्मी कपूर
फ़िल्मी दुनिया के जाने माने एक्टर डायरेक्टर शम्मी कपूर का जन्म 21 अक्टूबर 1913 को मुंबई के कपूर परिवार में पृथ्वीराज कपूर के घर में हुआ था। उनके पिता पृथ्वीराज कपूर ने उस समय शम्मी कपूर का नाम ‘शमशेर राज कपूर’ रखा था। बाद में वह शमशेर राज कपूर से शम्मी कपूर हो गए। (Happy birthday famous actor)
बॉलीवुड इंडस्ट्री में शम्मी कपूर ने पूरे 5 दशक तक अपना दबदबा कायम रखा था और इस लंबे काल में उन्होंने करीब 200 फिल्मों में काम किया था। ‘रंगीन रातें’, ‘उजाला’, ‘मुजरिम’, ‘दिल दे कर देखो’, ‘जंगली’, ‘कश्मीर की कली’, ‘राजकुमार’ जैसी कई फिल्में उनके करियर की शानदार फिल्मों में से एक हैं।
फिल्मी दुनिया में 1953 में उन्होंने अपने करियर की शुरुवात की, शम्मी कपूर की शुरुवाती फ़िल्में जीवन ज्योति, रेल का डिब्बा और गुल सनोवर थीं। शम्मी कपूर ने मुख्य अभिनेता के रूप में 50 से अधिक फ़िल्मों में अभिनय किया है और सहायक भूमिकाओं में 20 से अधिक फ़िल्मों में अभिनय किया है। उन्होने फ़िल्म ब्रह्मचारी (1968) में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फ़िल्मफेयर पुरस्कार जीता है।
शम्मी कपूर कितने बेहतरीन कलाकार थे यह तो उनकी हर एक फिल्म में झलकता है। लेकिन 1961 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘जंगली’ ने शम्मी कपूर की पहचान बदल दी थी। यह उनके करियर की सबसे शानदार फिल्म थी जिसने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था। इस फिल्म को करने के बाद यह कहा जाता है कि शम्मी कपूर जितनी भी फिल्मों में नजर आए, वह सब हिट हुईं। (Happy birthday famous actor)
यह चमकता सितारा 14 अगस्त 2011 को पंचतत्व में विलीन हो गए।